• Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Menu
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Search
Close
Home Latest Articles

पति-पत्नी की लड़ाई में मुद्दा नामक कोई चीज होती ही नहीं है।

Adv. Dilip Kumar by Adv. Dilip Kumar
February 5, 2022
in Latest Articles
0
पति-पत्नी की लड़ाई में मुद्दा नामक कोई चीज होती ही नहीं है।
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp

यदि आपकी शादी होनेवाली है तब यह आलेख आपके लिए लाभदायक है और यदि आपको अपने पति-पत्नी के बीच विवाद है तब यह आलेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

वह स्नातक का छात्र था। उसकी उम्र लगभग 20-21 साल की थी। दिसंबर का महिना, दिन शुक्रवार और रात के साढ़े नौ बजे का समय था। कड़ाके की सर्दी और चारों तरफ कोहरा छाया हुआ था। परिवार में किसी बात पर विवाद हो गई और उसे घर छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा। उसके पास बहुत कुछ था भी नहीं। पहनने के उतने ही कपड़े थे, जितना उसने पहन लिया, पैर में हवाई चप्पल, पॉकेट में मात्र 03 रुपया 50 पैसा और एक टाइप-राइटर मशीन जिसे वह पड़ोसी के घर में रख दिया और वह घर से निकल गया। अनेकों रात रेलवे स्टेशन पर और दिन मंदिरों में बिताया करता था वह। उसमें एक भारी कमी थी, उसे भूख बिल्कुल बर्दास्त नहीं होता था परंतु वह विवश था, अनेकों रात भूखे सोना पड़ा था उसे। परंतु घर से निकलने के बाद वह पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह आगे और आगे बढ़ता रहा। कुछ दिनों बाद अपनी जीविका के लिए वह ट्यूशन पढ़ना प्रारंभ कर दिया। उसे अपने भोजन के साथ-साथ पढ़ाई के खर्च की व्यवस्था भी खुद करनी पड़ती थी।

घर से निकलने के 08 वर्ष बाद उसकी शादी हो गई। शादी के समय उसकी आमदनी मुश्किल से 400 से 500 रुपया प्रति माह की ही रही होगी। वह एक टीन  के छत वाला घर किराये पर लिया, जिसका किराया 250 रुपया प्रतिमाह था और अपनी पत्नी के साथ उसी में रहना प्रारंभ कर दिया। किसान परिवार से ताल्लुक रखता था वह जबकि उसकी पत्नी के माता-पिता सरकारी नौकरी में थे। उसका   रहन – सहन उसकी पत्नी को थोड़ा अटपटा लगता था। घर में पलंग नहीं था वह चौकी पर सोता था। बिस्तर भी काफी पतला था। वस्तुतः उस लड़के की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी परंतु जब उसे कोई गरीब कहता था तब उसको बुरा लगता था। वह कहता था कि उसके के पास सब-कुछ है परंतु पैसा थोड़ा कम  है। पत्नी बोलती थी थोड़ा कम नहीं वल्कि पैसा है ही नहीं। इसी बात पर झगड़ा प्रारंभ हो जाया करता था। पत्नी की आँख में आसुँ आ जाता था और लड़का का आँख गुस्सा से लाल जो जाता था। विवाद की स्थिति में एक-दूसरे से बात करते समय बोल-चाल के तरीके में भी बड़ी असावधानी हो जाया करती थी और वह असावधानीपूर्ण वचन बाण की तरह एक-दूसरे को चुभते थे।

विवाद किस बात पर प्रारंभ हो जाया करता था, विवाद समाप्ति के बाद भी पता नहीं चल पाता था। विवाद की स्थिति में पति भोजन छोड़ देता था और पत्नी सम्बन्ध बनाने से मना कर देती थी। विवाद दैनिक दिनचर्या में प्रवेश करने की ओर कदम बढ़ा दिया था। पत्नी ने इस बात की शिकायत अपने ससुर से किया। पति इस बात से भयभीत हो गया कि दोनों का आपसी विवाद अब घर से निकलकर परिवार और समाज में फैल सकता है, जिससे दोनों की शिकायत होगी।

एक दिन दोनों शांत होकर बैठे और विवाद का मुद्दा खोजने का प्रयास किया। आश्चर्य तो तब हुआ जब अथक प्रयास के बाद भी विवाद का मुद्दा मिला ही नहीं। सामान्यतः पति-पत्नी की लड़ाई में मुद्दा नामक कोई चीज होती ही नहीं है। विवाद किसी बात पर असहमति से प्रारंभ होती है और उस असहमति पर दूसरे पक्ष द्वारा बिना सोचे-समझे दिया गया प्रतिक्रिया गुस्सा को जन्म देता है जिससे विवाद पैदा हो जाता है।

वह स्नातक था जबकि उसकी पत्नी स्नातकोत्तर थी। दोनों उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति थे, उसने समझदारी के साथ एक समझौता किया कि आज से:-

i. सुबह की चाय एक साथ ही पीयेंगे। उस दौरान मोबाईल, अख़बार इत्यादि से पूर्णतः दूर ही रहेंगे और केवल मीठी-मीठी बातें करेंगे।

ii. चाहे कितना भी गुस्सा क्यों न आए, पति खाना/नास्ता नहीं छोड़ेगा। .

iii. चाहे कितना भी गुस्सा क्यों न आयें पत्नी physical होने से मना नहीं करेंगी।

इस समझौता पर पति-पत्नी दोनों अभी तक कायम है। और दोनों का रिस्ता सही ढंग से चल रहा है।

यदि आपकी शादी अभी-अभी हुई है और आप सोंच रहे है कि विवाद नहीं होगी तो आप गलत है। हाँ आप विवाद से बचने का उपाय कर सकते है। आपके पास तीन विकल्प मौजूद है। आप अपने जीवनसाथी को अपने अनुरूप ढाल लें या उसके अनुरूप आप अपने-आप को ढाल लें या आप समझौता कर लें। इस प्रकार आप विवाद से बच सकते है।

✍डिस्प्यूट-ईटर।

 

  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp
Previous Post

कानूनी प्रावधान जो त्वरित न्याय दिला सकते है।

Next Post

Full Stop No. 01/2022 (Criminal Dispute)

Adv. Dilip Kumar

Adv. Dilip Kumar

Next Post
Full Stop No. 01/2022 (Criminal Dispute)

Full Stop No. 01/2022 (Criminal Dispute)

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Cases Resolved by the DE

Full Stop No. 02/2026 (Family – Dispute)

Full Stop No. 02/2026 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
January 31, 2026
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full Stop No. 01/2026 (Family – Dispute)

Full Stop No. 01/2026 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
January 31, 2026
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full Stop No. 35/2025 (Family – Dispute)

Full Stop No. 35/2025 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
December 29, 2025
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Load More

Latest Articles on DE

न्यायिक सुधार की दिशा में एक सार्थक पहल।

न्यायिक सुधार की दिशा में एक सार्थक पहल।

by Adv. Dilip Kumar
March 12, 2026
0

न्यायिक सुधार की दिशा में एक सार्थक पहल।   भारत...

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर।

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर।

by Adv. Dilip Kumar
March 7, 2026
0

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर जहाँ झगड़े धुलते हैं और रिश्ते...

“मेरे पास पैसा थोड़ा कम है।”

“मेरे पास पैसा थोड़ा कम है।”

by Adv. Dilip Kumar
February 14, 2026
0

भारतीय समाज में वैवाहिक विवादों को प्रायः “कानूनी समस्या” के...

Judgement from the Court

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

January 7, 2023
बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

September 19, 2022
नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

November 24, 2021
Load More
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Facebook Twitter Youtube Linkedin
© 2019-2022 – Dispute Eater

Run & Managed by – RAM YATAN SHARMA MEMORIAL TRUST®

made with love at Ambit Solutions (7488039982)
WhatsApp chat
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply