• Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Menu
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Search
Close
Home Latest Articles

विवाद और विश्वास : एक दूसरे का विरोधी भी, सहयात्री भी।

Adv. Dilip Kumar by Adv. Dilip Kumar
August 23, 2025
in Latest Articles
0
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp

विवाद और विश्वास : एक दूसरे का विरोधी भी, सहयात्री भी।

विवाद और विश्वास एक दूसरे का विरोधी भाई है और जैसे ही पहल नामक दोस्त दोनों के बीच में आ जाता है दोनों एक दूसरे के सहयात्री हो जाते है। परिवार और संपत्ति से जुड़े विवादों की जटिल दुनिया में एक प्रश्न बार-बार सामने आता है, क्या पहले विवाद समाप्त हो, तब विश्वास लौटेगा? या पहले विश्वास लौटे, तब विवाद समाप्त होगा? यह प्रश्न केवल विधिक नहीं, बल्कि गहरे मनोवैज्ञानिक और सामाजिक अर्थों से जुड़ा हुआ है।

विश्वास की पहली चोट।

जब कोई विवाद जन्म लेता है, चाहे वह वैवाहिक संबंधों का हो या ज़मीन-जायदाद का, तो सबसे पहले जिस मूल्य की आहुति होती है, वह है विश्वास। विश्वास के टूटते ही संवाद कठोर हो जाता है और समाधान की संभावना धुंधली पड़ जाती है। तब समझौते की राह लंबी और कठिन लगने लगती है।

द्वंद्व का मनोविज्ञान।

यहाँ एक गहन द्वंद्व सामने आता है। कुछ लोग मानते हैं कि जब विवाद समाप्त होगा, तभी विश्वास लौट सकेगा। जबकि दूसरे का भरोसा है कि जब विश्वास बनेगा, तभी विवाद का अंत संभव होगा। यही असहमति, यही क्रम की अनिश्चितता, समझौते को टालती रहती है। दोनों पक्ष समाधान चाहते हैं, परंतु समाधान की ओर बढ़ने के पहले कदम पर सहमत नहीं हो पाते।

विश्वास और विवाद : परस्पर विरोधी परंतु अनिवार्य।

यह निर्विवाद सत्य है कि विवाद और विश्वास एक साथ नहीं रह सकते। किन्तु यह भी उतना ही सत्य है कि समाधान की यात्रा में दोनों की भूमिका अनिवार्य है। पहल किसी एक को करनी ही होगी, या तो विश्वास की ओर से या विवाद की ओर से।

कभी एक अविश्वास की एक छोटी-सी चिंगारी विकराल आग बन जाती है और रिश्तों की पूरी इमारत को भस्म कर देती है। वहीँ कभी-कभी विश्वास की एक छोटी-सी बूंद उस विकराल आग को शांत कर देती है। कई बार विवाद का निष्कर्ष ही विश्वास की नई नींव रख देता है, और कई बार विश्वास की पहल ही विवाद को समाप्त कर देती है।

समाधान का सूत्र।

समझौता तभी संभव होता है, जब कोई एक पक्ष पहल करे। चाहे वह विश्वास के माध्यम से हो या विवाद समाधान के परिणामस्वरूप। डिस्प्यूट-ईटर का मानना है कि पहल करने में हिचकना नहीं चाहिए। यदि आप विश्वास से शुरुआत करते हैं, तो परिणाम शीघ्र प्राप्त हो सकता है; और यदि परिणाम के बाद विश्वास लौटता है, तो यात्रा लंबी अवश्य होगी, किंतु अंततः मंज़िल तक पहुँचेगी।

समापन।

विवाद और विश्वास, दोनों विरोधी ध्रुव हैं, परंतु अधूरे भी एक-दूसरे के बिना। हमें यह समझना होगा कि समाधान की चाबी न विवाद में है, न विश्वास में, बल्कि पहल में है। पहल ही वह सेतु है, जो विवाद से विश्वास और विश्वास से समाधान की राह बनाती है।

✍ दिलीप कुमार अधिवक्ता
संस्थापक डिस्प्यूट-ईटर दर्शन

  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp
Previous Post

सही कानूनी सलाह: न्याय की पहली सीढ़ी है।

Next Post

The Full Stop Theory of Justice

Adv. Dilip Kumar

Adv. Dilip Kumar

Next Post
The Full Stop Theory of Justice

The Full Stop Theory of Justice

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Cases Resolved by the DE

Full Stop No. 02/2026 (Family – Dispute)

Full Stop No. 02/2026 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
January 31, 2026
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full Stop No. 01/2026 (Family – Dispute)

Full Stop No. 01/2026 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
January 31, 2026
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full Stop No. 35/2025 (Family – Dispute)

Full Stop No. 35/2025 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
December 29, 2025
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Load More

Latest Articles on DE

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर।

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर।

by Adv. Dilip Kumar
March 7, 2026
0

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर जहाँ झगड़े धुलते हैं और रिश्ते...

“मेरे पास पैसा थोड़ा कम है।”

“मेरे पास पैसा थोड़ा कम है।”

by Adv. Dilip Kumar
February 14, 2026
0

भारतीय समाज में वैवाहिक विवादों को प्रायः “कानूनी समस्या” के...

न्याय की लाश

The Dead Body of Justice

by Adv. Dilip Kumar
January 30, 2026
0

“Tarikh par Tarikh” is not just a delay. It is...

Judgement from the Court

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

January 7, 2023
बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

September 19, 2022
नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

November 24, 2021
Load More
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Facebook Twitter Youtube Linkedin
© 2019-2022 – Dispute Eater

Run & Managed by – RAM YATAN SHARMA MEMORIAL TRUST®

made with love at Ambit Solutions (7488039982)
WhatsApp chat
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply