• Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Menu
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Search
Close
Home Latest Articles

“किराया मुक्ति दिवस” यानि आत्म-संतोष की छाया।

Adv. Dilip Kumar by Adv. Dilip Kumar
August 4, 2025
in Latest Articles
0
04 अगस्त “किराया मुक्ति दिवस”
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp

“अपना घर, हर किसी का सपना होता है। लेकिन इस सपने तक पहुँचने की राह संघर्षों से भरी होती है। 04 अगस्त मेरे लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि आत्म-संतोष की छाया है।

“किराया मुक्ति दिवस” यह शब्द भले ही सामान्य लगे, लेकिन मेरे लिए यह एक पूरी जीवन यात्रा की परिणति है। एक समय था जब मैं 27 वर्षों तक किराये के मकानों में रहा। मैंने अनुभव किया कि आवासीय किरायेदार की जीवन रामलीला पार्टी की तरह होता है। स्थान बदलना, मकान मालिक की मर्जी के अनुसार जीवन जीना, मानसिक तनाव सहना। यह सब मेरा यथार्थ था।

चार साल पहले जब मैंने पहली बार “किराया मुक्ति दिवस” पर लेख लिखा था, तब मैंने दुनिया के लोगों को दो काल्पनिक सूचियों में विभाजित किया था:

  1. पहली सूची: जिनके पास अपना घर है।
  2. दूसरी सूची: जो किराये पर रहने को मजबूर हैं।

हर वह व्यक्ति जो दूसरी सूची में है, दिन-रात मेहनत करता है ताकि वह पहली सूची में अपना नाम दर्ज करा सके। “किराया मुक्ति दिवस” किरायेदार से मकान मालिक बनने का एक उत्सव  है।

किरायेदार होना कोई अपराध नहीं है। लेकिन समाज का रवैया कई बार ऐसा होता है जैसे किरायेदार होना कोई कमजोरी हो। किरायदार को कमजोर “क्रेडिट स्कोर” वाला व्यक्ति माना जाता है। मैंने स्वयं ऐसा महसूस किया है। कई बार मकान मालिक के आदेशों को बेगारी की तरह मनाने को मजबूर होना पड़ा, मानसिक तनाव में रहना पड़ा, सिर्फ इसलिए कि मैं किसी और की छत के नीचे था।

आज, मैं गर्व से कह सकता हूँ कि अब मेरे पास अपना मकान है। यह न् केवल मेरी आत्मनिर्भरता, सम्मान और संघर्षों की जीत का प्रतीक है बल्कि आत्म-संतोष की छाया भी है।

किरायेदार होना पूरी तरह से बुरा नहीं है। इसके भी कुछ लाभ हैं: –

  1. वार्षिक रखरखाव की चिंता नहीं।
  2. चन्दा मंगनेवाले भी कुछ – कुछ रहम करते है।
  3. जो किराया देकर आज़ाद हैं।
  4. घर में सीलन? नल टपक रहा है? पेंट उतर गया?
    कोई बात नहीं! फोन उठाइए और मकान मालिक को फ़रमान सुनाइए:
    दीवार गीली है, फफूंदी आ रही है। जवाब मिलेगा: “अरे ठीक करवा देंगे… अगले महीने।” आपका काम सिर्फ शिकायत करना है, मरम्मत की फ़िक्र तो मालिक की!
  5. जब कॉलोनी वाले आकर कहें “भाई साहब, मंदिर निर्माण में सहयोग दीजिए…”  तो मुस्कराते हुए कहिए, “हम तो किरायेदार हैं जी!” फौरन जवाब मिलेगा: “अरे कोई बात नहीं, रहने दीजिए।”
  6. लेकिन मालिक होना दीर्घकालिक सुरक्षा और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है। मकान का मालिक होना एक प्रकार की आजादी है, अपने नियमों पर जीने की स्वतंत्रता।

यदि आप आज किरायेदार हैं, तो घबराएं नहीं।
योजना बनाएं, धैर्य रखें, और विश्वास बनाए रखें।
एक दिन आपके जीवन में भी “किराया मुक्ति दिवस” आएगा।

✍ दिलीप कुमार
अधिवक्ता

 

  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp
Previous Post

जुदाई से एकता की ओर यात्रा।

Next Post

Full-Stop No. 23/2025 (Family Dispute)

Adv. Dilip Kumar

Adv. Dilip Kumar

Next Post
Full-Stop No. 23/2025 (Family Dispute)

Full-Stop No. 23/2025 (Family Dispute)

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Cases Resolved by the DE

Full Stop No. 03/2026 (Family – Dispute)

Full Stop No. 03/2026 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
March 27, 2026
0

 Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full Stop No. 02/2026 (Family – Dispute)

Full Stop No. 02/2026 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
January 31, 2026
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full Stop No. 01/2026 (Family – Dispute)

Full Stop No. 01/2026 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
January 31, 2026
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Load More

Latest Articles on DE

न्यायिक सुधार की दिशा में एक सार्थक पहल।

न्यायिक सुधार की दिशा में एक सार्थक पहल।

by Adv. Dilip Kumar
March 12, 2026
0

न्यायिक सुधार की दिशा में एक सार्थक पहल।   भारत...

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर।

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर।

by Adv. Dilip Kumar
March 7, 2026
0

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर जहाँ झगड़े धुलते हैं और रिश्ते...

“मेरे पास पैसा थोड़ा कम है।”

“मेरे पास पैसा थोड़ा कम है।”

by Adv. Dilip Kumar
February 14, 2026
0

भारतीय समाज में वैवाहिक विवादों को प्रायः “कानूनी समस्या” के...

Judgement from the Court

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

January 7, 2023
बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

September 19, 2022
नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

November 24, 2021
Load More
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Facebook Twitter Youtube Linkedin
© 2019-2022 – Dispute Eater

Run & Managed by – RAM YATAN SHARMA MEMORIAL TRUST®

made with love at Ambit Solutions (7488039982)
WhatsApp chat
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply