• Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Menu
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Search
Close
Home Latest Articles

गलतफहमी: एक नवविवाहित जोड़े की कहानी

Adv. Dilip Kumar by Adv. Dilip Kumar
October 10, 2024
in Latest Articles
0
गलतफहमी: एक नवविवाहित जोड़े की कहानी
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp

पति काफी हंसमुख था और पत्नी कुछ अधिक सांवली थी। पति को गुनगुनाने की आदत थी। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि गुनगुनाने की उसकी यह आदत शादी के केवल दो महीने के भीतर ही समस्या बन जाएगी। शादी के बाद पहली बार जब दोनों मिले, तो पति शांत होकर अपनी पत्नी का चेहरा निहारता रह गया। उस समय पत्नी ने कहा, “क्या सोच रहे हो? यही न कि पत्नी काली मिल गई है?” पति ने जवाब दिया, “नहीं, ऐसी कोई बात नहीं है। रंग में क्या रखा है?” उस समय से पत्नी के मन में यह गलतफहमी बैठ गई कि पति उसके काले रंग से काफी असंतुष्ट है। इस प्रकार, शादी के दो महीने बीत गए।

पति हमेशा पत्नी से पहले बिछावन छोड़ता था। सब कुछ सामान्य चल रहा था। एक दिन सोने से पहले पत्नी ने फ्रीज का डिफ्रॉस्ट बटन दबा दिया। पति सोकर उठा और देखा कि फर्श पर पानी फैला हुआ है। उसने सोचा कि पत्नी के जागने से पहले पानी को पोंछ देना चाहिए, क्योंकि फर्श चिकना था और उस पर पत्नी फिसल सकती थी। पति ने वाइपर उठाया और फर्श पर फैले पानी को पोंछते हुए बाथरूम की ओर ले गया। बाथरूम का फर्श बिल्कुल सफेद था। फ्रीज के पास का पानी वाइपर से पोंछने के बाद जब बाथरूम के सफेद फर्श पर गिरा, तो गंदगी के कारण फ्रीज से निकला साफ पानी कालापानी में बदल चुका था। पति ने वाइपर सही जगह पर रखा और गुनगुनाया, “मेरे घर में है कालापानी।” वह यही गुनगुनाते हुए बेडरूम की ओर गया।

पत्नी ने पति की गुनगुनाहट सुन ली। वह उठी और बोली, “माना कि मैं काली हूं, लेकिन तुम्हारे मुंह से निकला यह शब्द मुझे बहुत पीड़ा पहुंचा रहा है। तुम मुझे इस तरह अपमानित करने का हक नहीं रखते।” पति के लाख समझाने के बावजूद पत्नी नहीं समझी और मामला डिस्प्यूट-ईटर के पास पहुंच गया।

डिस्प्यूट-ईटर ने नवदंपती को अपने कार्यालय में बुलाया। नियत समय पर दोनों कार्यालय में उपस्थित हुए। दोनों ने बारी-बारी से अपना पक्ष डिस्प्यूट-ईटर के समक्ष रखा।

डिस्प्यूट-ईटर ने दोनों पक्षों को समझाया कि आप दोनों अपने मन को शक या धारणा का कारख़ाना नहीं बनने दें। यदि आपका मन शक या धारणा का कारख़ाना बन जाएगा, तो आप अपने परिवार को टूटने से नहीं बचा सकते। आपके मन से शक या धारणा को बाहर निकालने के लिए पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति समर्पण जरूरी है। दोनों संतुष्ट होकर अपने घर वापस चले गए।

✍डिस्प्यूट-ईटर

  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp
Previous Post

सर्वोच्च न्यायालय की सहायता के लिए एक नया दृष्टिकोण यानि “डिस्प्यूट-ईटर”

Next Post

पति-पत्नी विवाद कारण और समाधान एक नजर में।

Adv. Dilip Kumar

Adv. Dilip Kumar

Next Post
पति-पत्नी विवाद कारण और समाधान एक नजर में।

पति-पत्नी विवाद कारण और समाधान एक नजर में।

Discussion about this post

Cases Resolved by the DE

Full Stop No. 35/2025 (Family – Dispute)

Full Stop No. 35/2025 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
December 29, 2025
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full-Stop No. 34/2025 (Family Dispute)

Full-Stop No. 34/2025 (Family Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
December 29, 2025
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust,...

Full-Stop No. 33/2025 (Family Dispute)

Full-Stop No. 33/2025 (Family Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
December 29, 2025
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust,...

Load More

Latest Articles on DE

न्याय की लाश

न्याय की लाश

by Adv. Dilip Kumar
January 28, 2026
0

भारतीय न्यायिक व्यवस्था में “तारीख पर तारीख” को मात्र न्याय...

हर पति–पत्नी को डिस्प्यूट ईटर क्यों जानना चाहिए।

हर पति–पत्नी को डिस्प्यूट ईटर क्यों जानना चाहिए।

by Adv. Dilip Kumar
January 21, 2026
0

हिंदू परंपरा में विवाह को केवल सात फेरों की रस्म...

नारी शिक्षा के साथ क्यों कमजोर होती जा रही है विवाह संस्था?

नारी शिक्षा के साथ क्यों कमजोर होती जा रही है विवाह संस्था?

by Adv. Dilip Kumar
January 16, 2026
0

राहुल (काल्पनिक नाम) मेरे सामने बैठा था। उसकी आँखों में...

Judgement from the Court

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

January 7, 2023
बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

September 19, 2022
नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

November 24, 2021
Load More
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Facebook Twitter Youtube Linkedin
© 2019-2022 – Dispute Eater

Run & Managed by – RAM YATAN SHARMA MEMORIAL TRUST®

made with love at Ambit Solutions (7488039982)
WhatsApp chat