• Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Menu
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Search
Close
Home Latest Articles

गिरफ्तारी और अभिरक्षा में अंतर एक नजर में।

Adv. Dilip Kumar by Adv. Dilip Kumar
August 16, 2025
in Latest Articles
0
गिरफ्तारी और अभिरक्षा में अंतर एक नजर में।
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp

दुनिया के किसी भी देश में व्यक्ति को असीम स्वतंत्रता नहीं दी गई है। प्रत्येक देश अपने नागरिक की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा सकता है। भारत में यह सिद्धांत है कि संसद में जनता के प्रतिनिधि यह अवधारित करेंगें कि कहाँ तक व्यक्ति के अधिकार जायेंगे और कहाँ तक उन्हें सामूहिक हित में या राज्य के सुरक्षा के हित में, या समय की आवश्यकताओं के अनुसार मर्यादित किया जायेगा। किसी व्यक्ति के शारीरिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध सामान्यतः दो रूपों में सामने आता है:-

  1. प्रथम: – गिरफ़्तारी
  2. दूसरा: – अभिरक्षा

गिरफ़्तारी का अर्थ है किसी व्यक्ति को किसी अपराध के सिलसिले में पकड़ा जाना और अभिरक्षा का अर्थ है अच्छी तरह से की जानेवाली रक्षा ताकि समय पर अभियुक्त की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और न्यायिक कार्य (Trial) अभियुक्त की अनुपस्थिति के कारण प्रभावित न हो सके।  

उपरोक्त दोनों शब्दों के शाब्दिक अर्थ की दृष्टि से सोचने पर यह कहाँ जा सकता है कि जब किसी व्यक्ति को किसी अपराध के सिलसिले में पकड़ा गया हो तो यह यह पकड़ना गिरफ़्तारी है और जिसने पकड़ा है, उसकी यह जवाबदेही है कि गिरफ्तार किए गये व्यक्ति की अच्छी तरह से रक्षा करें, रक्षा का यह कार्य/दायित्व “अभिरक्षा” कहलाता है।

गिरफ़्तारी पहले होती है और अभिरक्षा बाद में।
गिरफ़्तारी पहले होती है और अभिरक्षा बाद में लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हिरासत के प्रत्येक मामले में पहले गिरफ्तारी हो। उदाहरण के तौर पर, जब कोई व्यक्ति अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करता है तो वह हिरासत में होता है, इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होती है।

कानूनी दृष्टिकोण: –
गिरफ़्तारी से तात्पर्य किसी व्यक्ति को इस प्रकार पकड़ना है, जिससे उसे उसके द्वारा किए गये अपराध के लिए जवाबदेह बनाया जा सके। गिरफ़्तारी की वैधता के लिए यह परम आवश्यक है कि वह विधि द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार हो। गिरफ़्तारी का मूल उधेश्य गिरफ़्तार किए गये व्यक्ति को उसके विधिक दायित्व के पालन करने के लिए अवरुद्ध करना हैं। यहाँ यह बात अतिमहत्वपूर्ण हैं कि जब आरोपी स्वयं अपने आप को न्यायालय में या पुलिस के पास समर्पण कर देता हैं तो उसे गिरफ़्तारी नही कही जा सकती हैं। गिरफ़्तारी के लिए आवश्यक हैं कि आरोपी के शरीर को उसके इच्छा के विरुद्ध भौतिक रूप से छूकर अवरुद्ध करना अथवा कब्जा मे करना हैं ताकि उसे न्यायालय मे प्रस्तुत किया जा सके। गिरफ़्तारी करते समय गिरफ़्तार किए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध निश्चित आरोप होना चाहिए। बिना निश्चित आरोप के की गई गिरफ़्तारी अवैधानिक होती हैं। डॉ. रिनी झोंहर बनाम स्टेट ऑफ एमपी के प्रकरण मे उच्चतम न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया कि अन्वेषण अधिकारी को किसी अभियुक्त को गिरफ़्तार करने से पूर्व अपने आप से प्रश्न करना चाहिए कि क्या अभियुक्त की गिरफ़्तारी निम्नलिखित उद्देश्य के लिए जरूरी है: –

  1. अन्य अपराध को घटित होंने से रोकने के लिए।
  2. उचित अनुसंधान हेतु।
  3. अपराध के साक्ष्य को नष्ट करने से रोकने हेतु।
  4. साक्ष्य को छेरछार से रोकने हेतु।
  5. साक्षी को प्रभावित करने, धमकी देने से रोकने हेतु।
  6. अभियुक्त के गिरफ़्तारी के बिना न्यायालय मे उसकी उपस्थिति सुनिश्चित नही कि जा सकती।

In the matter of Union of India Versus Padam Narain the Hon’ble Supreme Court of India defined arrest as – Arrest may be defined as “the execution of the command of a court of law or of a duly authorized officer”. Arrest is an especially important process in the code. It ensures presence of the accused at the trial.

अभिरक्षा का मूल उद्देश्य:-
अभिरक्षा का मूल उद्देश्य इस प्रकार अभियुक्त की रक्षा करना है ताकि समय पर अभियुक्त की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और न्यायिक कार्य (Trial) अभियुक्त की अनुपस्थिति के कारण प्रभावित न हो सके। 

  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp
Previous Post

असफल शिक्षा व्यवस्था ही बनाता है एक सफल अपराधी

Next Post

जमानत का अंतिम कोर्ट सेशन कोर्ट हो तभी ………….

Adv. Dilip Kumar

Adv. Dilip Kumar

Next Post
जमानत का अंतिम कोर्ट सेशन कोर्ट हो तभी ………….

जमानत का अंतिम कोर्ट सेशन कोर्ट हो तभी ………….

Cases Resolved by the DE

Full Stop No. 29/2025 (Family – Dispute)

Full Stop No. 29/2025 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
September 17, 2025
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full-Stop No. 28/2025 (Criminal Dispute)

Full-Stop No. 28/2025 (Criminal Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
September 10, 2025
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust,...

Full-Stop No. 27/2025 (Family Dispute)

Full-Stop No. 27/2025 (Family Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
August 13, 2025
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust,...

Load More

Latest Articles on DE

योगी बनकर अपनी ही पत्नी को ठगा।

योगी बनकर अपनी ही पत्नी को ठगा।

by Adv. Dilip Kumar
October 26, 2025
0

वर्ष 2000 की बात है। मेरे गाँव का एक विवाहित...

Dispute Eater Theory of Judicial Reform Part-01

Dispute Eater Theory of Judicial Reform Part-01

by Adv. Dilip Kumar
September 24, 2025
0

  व्यवहार प्रक्रिया संहिता, 1908 में आवश्यक संशोधनों द्वारा सिविल...

Dispute Eater Theory of Bail.

Dispute Eater Theory of Bail.

by Adv. Dilip Kumar
September 23, 2025
0

सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय का समय किस काम के...

Judgement from the Court

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

January 7, 2023
बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

September 19, 2022
नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

November 24, 2021
Load More
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Facebook Twitter Youtube Linkedin
© 2019-2022 – Dispute Eater

Run & Managed by – RAM YATAN SHARMA MEMORIAL TRUST®

made with love at Ambit Solutions (7488039982)
WhatsApp chat