Dispute-Eater
Run and managed by
Ram Yatan Sharma Memorial Trust
Muzaffarpur, Bihar.
Full Stop No. 08/2026
(Property – Dispute)
Date of Compromise- 07.06.2026
Court Case Details: – Not Applicable
Name of the Court: – Not Applicable
Case No. :- Pre- Judicial Conflict.
Nature of Dispute: – Property Dispute
Name and full address of the First Party: – श्री xxxx कुमार पुत्र स्वर्गीय xxxxxxxxxx , निवासी xxxxx नगर, xxxxxxxx, पोस्ट –xxxxxxx , थाना –xxxxx, जिला – मुजफ्फरपुर, मोबाईल संख्या xxxxxxx
Name and Full Address of the Second Party: –
Full Address – श्री xxxxxxx, पुत्र स्वर्गीय xxxxxxx निवासी xxxxxxx, xxxxxxx, पोस्ट –xxxxxx, थाना –xxxxx, जिला – मुजफ्फरपुर, मोबाईल संख्या xxxxxxx
Full Stop No. 08/2026
विवाद का संक्षिप्त विवरण
डिस्प्यूट-ईटर द्वारा अब तक सैकड़ों विवादों का सफलतापूर्वक समाधान कर उन्हें न्यायालय एवं थाना जाने से पूर्व ही पूर्ण विराम तक पहुँचाया जा चुका है। प्रस्तुत मामला विशेष महत्व का था, क्योंकि यह विवाद डिस्प्यूट-ईटर कार्यालय के निकट रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच भूमि के रास्ते तथा सड़क निर्माण में हुए खर्च को लेकर उत्पन्न हुआ था।
दोनों पक्ष वर्षों से पड़ोसी हैं। सबसे पहले श्री xxxxxx ने अपना मकान बनाया तथा बाद में श्री xxxxxxx ने अपना घर निर्मित किया। मकान निर्माण से पूर्व मोहल्ले के लोगों ने आपसी सहयोग एवं चंदा एकत्र कर सड़क पर मिट्टी भरवाने का निर्णय लिया। यह भी तय हुआ कि एकत्रित राशि श्री xxxxxxx के पास रहेगी तथा वे ही सड़क निर्माण का खर्च वहन करेंगे। अधिकांश लोगों ने अपना-अपना अंशदान दे दिया, किन्तु श्री xxxxxxx उस समय अपना योगदान नहीं दे सके। सड़क का निर्माण हो गया और दोनों पक्ष सामान्य रूप से रहने लगे।
दिनांक 07.06.2026 को सड़क किनारे लगे फूलों को तोड़ने की बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। मामला तत्काल डिस्प्यूट-ईटर के समक्ष लाया गया। दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर उनकी अलग-अलग एवं संयुक्त काउन्सेलिंग की गई।
काउन्सेलिंग के दौरान दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सड़क पर फूल, गमले अथवा अन्य वस्तु रखकर सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध नहीं करेगा। पौधे एवं गमले इस प्रकार लगाए जाएंगे कि किसी भी व्यक्ति के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
सड़क निर्माण में पूर्व में हुए खर्च के विषय में भी दोनों पक्षों के बीच विस्तृत चर्चा कराई गई। विचार-विमर्श के उपरांत श्री xxxxxxx ने स्वेच्छा से ₹4,000/- का योगदान देने पर सहमति व्यक्त की तथा उसी समय उक्त राशि ऑनलाइन श्री xxxxxxx के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी।
इसके उपरांत डिस्प्यूट-ईटर की टीम स्वयं स्थल पर पहुँची और दोनों पक्षों के सहयोग से सड़क पर रखे फूलों एवं गमलों को हटाकर उनकी निजी भूमि पर व्यवस्थित रूप से रखवा दिया।
डिस्प्यूट-ईटर की निष्पक्ष, संवेदनशील एवं संवाद-आधारित पहल के परिणामस्वरूप न केवल दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद का स्थायी समाधान हुआ, बल्कि उनके आपसी संबंध भी पुनः सौहार्दपूर्ण हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझा, भविष्य में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया तथा आपसी सहयोग से विवाद को समाप्त किया। इस प्रकार दोनों पक्षों के बीच का विवाद न्यायालय अथवा थाना जाने से पूर्व शांतिपूर्ण ढंग से “पूर्ण विराम (Full Stop)” तक पहुँच गया।
हस्ताक्षर
डिस्प्यूट-ईटर
दिनांक 07.06.2026










