• Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Menu
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Search
Close
Home Judgement

वयस्क अविवाहित बेटी, यदि किसी शारीरिक या मानसिक असमानता से पीड़ित है, तभी वह धारा 125 Cr.P.C के तहत पिता से भरण-पोषण का दावा कर सकती : सुप्रीम कोर्ट.

Adv. Dilip Kumar by Adv. Dilip Kumar
September 17, 2020
in Judgement
0
Maintenance to a working lady with sufficient Salary Not permissible- SC
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp

 

 SUPREME COURT OF INDIA 
Criminal Appeal No. 615/2020
ABHILASHA
V/S 
PARKASH & ORS.
Date: – 15-09-2020

वयस्क अविवाहित बेटी, यदि किसी शारीरिक या मानसिक असमानता से पीड़ित है, तभी वह धारा 125 Cr.P.C के तहत पिता से भरण-पोषण का दावा कर सकती : सुप्रीम कोर्ट.

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने उपरोक्त निर्णय में धारा 125(ग) Cr.P.C और 20(3) हिन्दू दत्तक तथा भरण-पोषण अधिनियम 1956 के तहत अविवाहित किन्तु वयस्क पुत्री के भरण-पोषण के अधिकार की विवेचना की है।

क्या है धारा 125(ग) Cr.P.C और 20(3) हिन्दू दत्तक तथा भरण-पोषण अधिनियम 1956।  

  1. धारा 125(ग) P.C:- यदि पर्याप्त साधनों वाला कोई व्यक्ति अपनी धर्मज या अधर्मज संतान का (जो विवाहित पुत्री नहीं है), जिसने वयस्कता प्राप्त कर ली है, जहाँ ऐसी संतान किसी शारीरिक या मानसिक असामान्यता या क्षति के कारण अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ है।
  2. 20(3) हिन्दू दत्तक तथा भरण-पोषण अधिनियम 1956: – किसी व्यक्ति (हिन्दू) को अपने वृद्ध या शिथिलांग जनकों का या किसी पुत्री का, जो अविवाहिता हो, भरण-पोषण करने की बाध्यता का विस्तार वहां तक होगा जहां तक कि जनक या अविवाहित पुत्री, यथास्थिति, स्वयं अपने उपार्जनों या अन्य संपत्ति से अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ हो।

माननीय सर्वोच्चय न्यायालय के निर्णय के बाद वास्तव में धारा 125 (ग) Cr.P.C में वर्णित शब्द “जहाँ ऐसी संतान” की जगह “यदि वह” शब्द प्रतिस्थापित हो गया है। कोर्ट ने माना है कि वयस्क हो चुकी अव‌िवाहित बेटी, यदि वह किसी शारीरिक या मानसिक असामान्यता/चोट से पीड़ित नहीं है तो धारा 125 सीआरपीसी की कार्यवाही के तहत, अपने पिता से भरण-पोषण का दावा करने की हकदार नहीं है।

सर्वोच्चय न्यायालय के अनुसार हिंदू दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 20 (3) के अनुसार एक अविवाहित हिंदू बेटी अपने पिता से भरण-पोषण का दावा कर सकती है, बशर्ते कि वह यह साबित करे कि वह अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ है, जिस अधिकार के लिए उसका आवेदन/ वाद अधिनियम की धारा 20 के तहत होना चाहिए।

यानि कोई हिन्दू वयस्क अविवाहित बेटी किसी शारीरिक या मानसिक असामान्यता या क्षति के कारण अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ है तभी वह धारा 125 Cr.P.C के तहत अपने पिता से भरण-पोषण की मांग कर सकती है। एक स्वस्थ्य हिन्दू वयस्क अविवाहित पुत्री यदि अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ है तो वह अपने पिता से केवल और केवल हिंदू दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 20 (3) के अनुसार भरण – पोषण की मांग कर सकती है। अविवाहित बेटी स्पष्ट रूप से अपने पिता से भरण-पोषण की हकदार है, जब तक कि वह विवाहित न हो जाए, भले ही वह वयस्क हो गई हो, जो कि धारा 20 (3) द्वारा मान्यता प्राप्त वैधानिक अधिकार है और कानून के अनुसार अविवाहित बेटी द्वारा लागू कराया जा सकता है।

https://main.sci.gov.in/supremecourt/2018/34880/34880_2018_35_1501_23965_Judgement_15-Sep-2020.pdf

  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp
Previous Post

हैप्पी फॅमिली

Next Post

“समझौता कराओ, परिवार बचाओ, न्यायालय से मुकदमा का बोझ घटाओ”

Adv. Dilip Kumar

Adv. Dilip Kumar

Next Post
कोरोना वर्ष यानि 2020 की उपलब्धि

"समझौता कराओ, परिवार बचाओ, न्यायालय से मुकदमा का बोझ घटाओ"

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Cases Resolved by the DE

Full Stop No. 02/2026 (Family – Dispute)

Full Stop No. 02/2026 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
January 31, 2026
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full Stop No. 01/2026 (Family – Dispute)

Full Stop No. 01/2026 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
January 31, 2026
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full Stop No. 35/2025 (Family – Dispute)

Full Stop No. 35/2025 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
December 29, 2025
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Load More

Latest Articles on DE

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर।

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर।

by Adv. Dilip Kumar
March 7, 2026
0

विवादों का धोबी: डिस्प्यूट-ईटर जहाँ झगड़े धुलते हैं और रिश्ते...

“मेरे पास पैसा थोड़ा कम है।”

“मेरे पास पैसा थोड़ा कम है।”

by Adv. Dilip Kumar
February 14, 2026
0

भारतीय समाज में वैवाहिक विवादों को प्रायः “कानूनी समस्या” के...

न्याय की लाश

The Dead Body of Justice

by Adv. Dilip Kumar
January 30, 2026
0

“Tarikh par Tarikh” is not just a delay. It is...

Judgement from the Court

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

संयुक्त वसीयत की स्थिति में वसीयत का प्रावधान केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति तक ही सीमित होगा जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर प्रभावी नहीं होगा-  केरल उच्च न्यायालय।

January 7, 2023
बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

बहू को है सास-ससुर के घर में रहने का अधिकार – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,  

September 19, 2022
नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

November 24, 2021
Load More
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Facebook Twitter Youtube Linkedin
© 2019-2022 – Dispute Eater

Run & Managed by – RAM YATAN SHARMA MEMORIAL TRUST®

made with love at Ambit Solutions (7488039982)
WhatsApp chat
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply