
कोरोना वर्ष यानि 2020 के समाप्त होने में अब कुछ ही घंटे शेष है। इस वर्ष नें समूची दुनिया को ठहरने के लिय मजबूर कर दिया है। राम यतन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहा है। ट्रस्ट का प्रदर्शन भी पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर नहीं रहा। विकट परिस्थितियों के बावजूद ट्रस्ट द्वारा पारिवारिक विवाद (एक अप्रवासी भारतीय दम्पत्ति सहित) के कुल 07 मामलें, सुलहनीय आपराधिक विवाद के 04 और संपत्ति संबंधी विवाद के कुल 03 मामलें सहित कुल 14 विवादों को पूर्ण विराम (Full-Stop) तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त किया है।
दिलीप कुमार
(सचिव)









